फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Strengthening the youth groups will be a priority.Strengthening the youth groups will be a priority.

नव युवक मंडलोंं को मजबूती देना रहेगी प्राथमिकता : छत्तर सिंह

Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Strengthening the youth groups will be a priority.Strengthening the youth groups will be a priority.
रोहड़ू में प्रेस वार्ता करते युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि युवाओं और नव युवक मंडलोंं को मजबूती देना पहली प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे के खिलाफ सरकार ने पहले से प्रभावी कदम उठाए हैं। हर युवा हर नागरिक जब अपनी जिम्मेवारी समझेगा, तो समाज से नशे जैसी बुराइयों को दूर करने में सहयोग मिलेगा। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने रोहड़ू में प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार शुरू से युवा हितों के लिए काम कर रही है। सरकारी क्षेत्रों में स्थायी रोजगार दिए जा रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार में नौकरी के नाम पर धांधलियां की गईं। इससे सरकार को कर्मचारी चयन बोर्ड को भंग करना पड़ा। उन्होंने कहा खराब वित्तीय स्थिति के बाद भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश की आय बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिट्टा कई साल पहले आ चुका था। भाजपा सरकार ने उसको अनदेखा किया। अब सरकार इसको नियंत्रण के लगातार प्रयास कर रही है। छत्तर सिंह ठाकुर ने युवा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्ति के लिए राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला सेवा दल के अध्यक्ष अजीत सिंह ठाकुर, मनोज चौहान अनुप ठाकुर,रवि, अनिल शौंगी, प्रवीण, आशिष सहित अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article