फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stones fell on a Bolero jeep in Nerwa, two people injured

Rampur Bushahar News: नेरवा में बोलेरो जीप पर गिरे पत्थर, दो लाेग घायल

Thu, 28 Aug 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stones fell on a Bolero jeep in Nerwa, two people injured
नेरवा थरोच मार्ग पर पत्तथर गिरने से क्षतिग्रस्त बोलेरों
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा-थरोच मार्ग पर बुधवार देर शाम करीब छह बजे एक बोलेरो जीप पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी थरोच प्रेम राज रूकटा वन विभाग की बोलेरो जीप में चालक के साथ नेरवा से थरोच जा रहे थे। थरोच से एक किलोमीटर पहले कयारना नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गाड़ी पर आ गिरे। घटना का पता चलते ही स्थानीय निवासी घटना स्थल की ओर भागे उन्होंने वन परिक्षेत्र अधिकारी व चालक को गाड़ी से निकाल कर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया। दोनों को सिर व टांगों में चोटें आईं हैं। सिविल अस्पताल नेरवा में उपचार प्रदान करने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। उधर, लोक निर्माण उप मंडल नेरवा के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया है कि दुर्घटना वाले स्थान पर पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा दरक रहा है। यहां से थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल के बाद पत्थर गिर रहे हैं। इस स्थान पर विभाग ने सड़क साफ करने के प जेसीबी तैनात कर रखी है, लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर के बाद मलबा गिरते रहने के कारण सड़क बार-बार अवरुद्ध हो जा रही है, इसलिए फिलहाल यातायात को वाया पोटनाली भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed