{"_id":"6ab26e34114148bded05c0f4","slug":"stolen-swift-car-recovered-near-sungri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-170367-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चोरी की स्विफ्ट कार सुंगरी के पास बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चोरी की स्विफ्ट कार सुंगरी के पास बरामद
विज्ञापन
छह दिन की जांच की के बाद रामपुर रोड पर सुंगरी के पास मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल की पुलिस ने चोरी की गई एक स्विफ्ट कार को रामपुर रोड पर सुंगरी के पास से बरामद किया है। यह कार्रवाई 14 सितंबर को दर्ज हुए चोरी के एक मामले के बाद की गई। पुलिस थाना जुब्बल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। चोरी हुए वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम ने व्यापक अभियान चलाया। टीम ने हाटकोटी-खड़ापत्थर-रोहड़ू, शीलघाट और ब्राल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर रोहड़ू और रामपुर में तलाशी अभियान चलाया गया। छह दिन के भीतर पुलिस को सफलता मिली और चोरी की कार बरामद कर ली गई। मामले में आगे की जांच जारी है। चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।