{"_id":"6ace1a2670fed36d680e9097","slug":"statue-of-former-cm-virbhadra-singh-to-be-unveiled-in-sarahan-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172312-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 18 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 18 अक्तूबर को
विज्ञापन
रामपुर में प्रेसवार्ता करते बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह होंगे कार्यक्रम में शामिल
, 8 से 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना
. बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन कर रही आयोजन की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की आठ फुट ऊंची प्रतिमा का 18 अक्तूबर को उनकी जन्मभूमि सराहन में अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन में रामपुर बुशहर सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रतिमा अनावरण समारोह को भव्य बनाने के लिए बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन तैयारियों में जुटी हुई है। मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, दूरदराज के क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सराहन वीरभद्र सिंह की जन्मभूमि है और यहां उनकी प्रतिमा स्थापित करना क्षेत्रवासियों तथा उनके समर्थकों के लिए गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का विषय है। राहुल सोनी ने बताया कि सराहन स्थित मां भीमाकाली मंदिर के पास वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना के लिए रामपुर उपमंडल की 54 पंचायतों से मिट्टी लाई गई है। इसके अतिरिक्त बीते महीने कलश यात्रा भी निकाली गई थी। इन गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया गया है। अब एसोसिएशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनावरण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, रिपू धवन कंवर, बृजेश, जसवीर ठाकुर, अश्वनी शर्मा और मनीष चौहान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।