{"_id":"6523d9ffce031299430e3616","slug":"states-first-common-facility-center-built-in-raksham-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-6611-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रक्षम पंचायत में बना प्रदेश का पहला सामान्य सुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रक्षम पंचायत में बना प्रदेश का पहला सामान्य सुविधा केंद्र
विज्ञापन
पांच लाख की लागत से मात्र 11 दिन में किया गया तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। कल्पा विकास खंड के तहत सांगला तहसील की ग्राम पंचायत रक्षम में खंड विकास कार्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश का पहला अत्याधुनिक तकनीक से पूर्वनिर्मित एलसी पैनल के उपयोग से सामान्य सुविधा केंद्र तैयार किया गया। इस सामान्य सुविधा केंद्र को पांच लाख रुपये की लागत से मात्र 11 दिन में तैयार किया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में सामान्य सुविधा केंद्र बनाए जाते हैं। इनके माध्यम से नागरिकों के लिए बी 2सी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त योजना के तहत आवश्यक सार्वजनिक उपयोगी सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं, स्वास्थ्य देखभाल, वित्तीय शिक्षा और कृषि सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस तकनीक से न केवल समय बल्कि संसाधनों का बचाव भी होता है।