फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State Primary Teachers Association, Rohru

शिक्षकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे : चेतन बरागटा

Wed, 14 May 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
State Primary Teachers Association, Rohru
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा
कहा-प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगो का समाधान निकाले सरकार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगों पर सुक्खू सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। संघ की ओर से उठाई गई मांगें सही हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार शिक्षकों की आवाज को लगातार अनसुना कर रही है। राज्य सरकार का यह रवैया केवल शिक्षकों के लिए ही नहीं है, बल्कि प्रदेश में कार्यरत अन्य विभागों के कर्मचारी वर्ग के प्रति उपेक्षा को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों के लिए बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार केवल घोषणाओं तक ही सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर न तो शिक्षक संतुष्ट हैं और न ही प्रदेश का अन्य कोई कर्मचारी वर्ग। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक ही समाज की आधारशिला रखते हैं। उनके हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। चेतन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान निकाला जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed