{"_id":"66c34d5654b978ef1a018742","slug":"state-level-ladarcha-fair-will-be-held-in-kaza-from-21st-to-23rd-august-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120541-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काजा में राज्य स्तरीय लादरचा मेला 21 से 23 अगस्त तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काजा में राज्य स्तरीय लादरचा मेला 21 से 23 अगस्त तक होगा
विज्ञापन
विधायक करेंगे मेले का शुभारंभ और उपायुक्त समापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति का पारंपरिक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय लादरचा मेले का 21 अगस्त को शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। राज्य स्तरीय लादरचा मेला के अध्यक्ष एवं एडीसी काजा राहुल जैन ने बताया कि मेले का शुभारंभ लाहौल-स्पीति के विधायक अनुराधा राणा करेंगी। वह दोपहर बाद शोभायात्रा में भाग लेंगी। शोभायात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ काजा गोंपा से मेला ग्राउंड तक निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न गोंपाओं के लामागण एवं चोमोगण, महिला मंडल और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। लादरचा मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राहुल कुमार उपायुक्त लाहौल-स्पीति होंगे।
स्कूली बच्चे और स्थानीय कलाकार जमाएंगे रंग
मेले में तीनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन 21 अगस्त को शाम पांच बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें स्थानीय स्कूल और स्थानीय कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक संध्या क्रार्यक्रम शाम 7 से 10 बजे तक होंगे। रात्रि कार्यक्रम में मुख्य कलाकार अनिल सूर्यवंशी, बीरबल किन्नौरा और स्टार कलाकार एसी भारद्वाज लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। 22 अगस्त को भी शाम पांच बजे से ही स्कूलों के विद्यार्थी और स्थानीय कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत किए करेंगे। इस दिन भी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम 7 बजे 10 बजे तक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य कलाकार सुरेश शर्मा और डशूंग बैंड लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
एडीसी राहुल जैन ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 23 अगस्त को शाम छह बजे से स्कूली बच्चे और स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। मेले के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम शाम 7 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश और स्थानीय कलाकारों के अलावा सुप्रसिद्ध कलाकार फूरबू नेगी, सतंिजन नोरगिज और अनूज शर्मा स्टार कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा मेले के दौरान ट्रेडिशनल एग्जिबिशन, ट्रेड फेयर, फूड फेस्ट, मैजिक शो, किड्स फेयर, और विभिन्न खेल गतिविधियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लादारचा मेले के दौरान किसान मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। एडीसी ने स्पीति वासियों से मेले के दौरान पारंपरिक परिधानों में आने के लिए भी आग्रह किया है।