फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State Employees Federation Meeting, Rohru, Shimla

Rampur Bushahar News: बोर्डों और निगमों में भी दिया जाए पुरानी पेंशन का लाभ

Mon, 24 Jun 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संघ का आरोप, अपनी गारंटियां ही भूल गई सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अखिल भारतीय कार्य समिति के राजेंद्र चौहान, नंद लाल शर्मा, राजेंद्र भगांलिया, बृज लाल शर्मा, प्रदेश साचिव चमन लाल कलवान, गोपाल दत्त, राम लाल, जवाहर ठाकुर, अनिल रिठवान सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने विचार रखे । संघ के प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अभी तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की हैं। बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को अभी तक पुरानी पेंशन की सुविधा नहीं दी है। संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया है। राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपन डोगरा व प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सुक्खू सरकार कर्मचारी विरोधी हैं। कर्मचारी वर्ग के व्यापक समर्थन से सत्ता में आने के बाद अपनी सरकार अपनी गारंटियां भूल गई है। संघ की मांग है कि न्यूनतम वेतन महंगाई सूचकांक के अनुसार 24,000 रुपये दिया जाए। कर्मचारियों, पेंशनरों के बकाया एरियर अदा किए जाएं। बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा वर्कर, मल्टी टास्क वर्कर्स, मिड डे मील, पैरा पंप ऑपरेटर, राजस्व विभाग के अंशकालीन कर्मचारियों, सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं, जल रक्षकों को न्यूनतम वेतन 24,000 देकर नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed