फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   stafff shortage

तकलेच में छह माह से नायब तहसीलदार नहीं, बेरंग लौट रहे लोग

Thu, 26 Sep 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की आठ पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की सुविधा के लिए तकलेच को उप-तहसील का दर्जा तो देे दिया गया है, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। नायब तहसीलदार सहित अन्य पद रिक्त होने के कारण हजारों ग्रामीणों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। तकलेच में छह माह से नायब तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है। रोजाना दुर्गम क्षेत्रों से पहुंचने वाले ग्रामीणों को तहसील से संबंधित कार्य नहीं होने से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कार्यालय में वरिष्ठ सहायक सहित अन्य पद रिक्त बीते लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट, कूहल, दरकाली, मुनिष, तकलेच, देवठी, नरैण और बाहली पंचायत के हजारों ग्रामीण उप तहसील तकलेच से लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस जिप सदस्य सरोजनी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने तकलेच को उप-तहसील का दर्जा दिया था, ताकि दुर्गम पंचायत के ग्रामीणों को घरद्वार पर सुविधा मिल सके और उन्हें कोई परेशानियां न उठानी पड़ी, लेकिन भाजपा सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने में नाकाम साबित हो रही है। उप तहसील तकलेच में स्टाफ की कमी के चलते ग्रामीणों का जहां अतिरिक्त समय बरबाद हो रहा है, वहीं अतिरिक्त पैसे खर्च कर रामपुर तहसील कार्य करने पहुंचना पड़ रहा है। नरैण बाहली सहित दुर्गम क्षेत्र काशापाट के ग्रामीणों को करीब 50 किलोमीटर दूर रामपुर पहुंचना पड़ रहा है। गरीब तबके के लोगों को रामपुर पहुंचकर अपने दस्तावेज और तहसील संबंधी कार्य करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

तकलेच पंचायत उप प्रधान कृष्ण मजटू, लीला देवी, मानदासी, आशु, रीना देवी, देश राज, सुनील कायथ, राजेंद्र मजटू, रामेश्वर कायथ, राजेंद्र शर्मा, देवराज कायथ और बीआर भंडारी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द रिक्त पदों की तैनाती करने की मांग उठाई है, जिससे ग्रामीणों को और परेशानियों से न जूझना पड़े। वहीं इस संबंध में उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि उप तहसील तकलेच में रिक्त पड़े नायब तहसीलदार के पद को लेकर सरकार को सूचित किया गया है। उन्होंने जल्द ही नायब तहसीलदार की तैनाती करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed