{"_id":"658acd8441051a6bce001c34","slug":"srimad-bhagwat-katha-will-be-held-in-dayarshaghat-from-january-7-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-13361-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दयारशघाट में सात जनवरी से होगी श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दयारशघाट में सात जनवरी से होगी श्रीमद्भागवत कथा
Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
कथावाचक राहुल शर्मा करेंगे भगवान की लीलाओं का वर्णन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन उपमंडल की ग्राम पंचायत चामत-भड़ेच के दयारशघाट में देव दयारश व देव विजेश्वर मंदिर में विश्व कल्याण के लिए 7 से 14 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें राहुल शर्मा दयारशघाट वाले भगवान की लीलाओं का वर्णन करेंगे। भागवत कथा के दौरान यज्ञ एवं अन्य कार्यों की अध्यक्षता डॉ. मनोज शर्मा करेंगे। कथा का शुभारंभ 7 जनवरी को कलश यात्रा एवं कलश स्थापन के साथ सुबह 8:30 बजे होगा।
पहले दिन सुबह साढ़े 9 बजे मूल पाठ आरंभ होगा और कथा रोजाना साढ़े 12 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक होगी। मकर सक्रांति 14 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। वहीं रोजाना भंडारा भी होगा। डाॅ. मनोज शर्मा व युवक मंडल दयारशघाट के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि यह आयोजन विश्व कल्याण की कामना से किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के सभी विद्वान अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि वह कथा श्रवण के लिए पहुंचे।