{"_id":"6aeb0e8622d4d6867a0e7d4e","slug":"srimad-bhagavat-katha-at-kumsu-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174156-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
कुमसू मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भजन कीर्तन पर झूमती महिलाएं और अन्य। संवाद
Link Copied
कुमसू मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। बुधवार को आचार्य भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा ने भगवान विष्णु के अवतारों और श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन का भी आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में संगीत शिक्षक ईशान शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पंडित इंद्रदेव शर्मा, राजेश्वर शर्मा और खेमराज शर्मा भी आचार्य का सहयोग कर रहे हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन चौहान ने बताया कि आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में चल रहा धार्मिक अनुष्ठान वीरवार दोपहर पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने आयोजन में ग्रामवासियों की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर में प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें स्थानीय सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे कलाकार भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूम रहे हैं। विशेषकर महिलाएं भजन-कीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्तिमय माहौल को और भी आनंदमय बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।