फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Spring Dale School organised farewell function

Rampur Bushahar News: युग रांझा मिस्टर और खुशी मेहता चुनीं मिस डेलियन

Mon, 09 Feb 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Spring Dale School organised farewell function
स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में विदाई समारोह के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं मुख्यातिथि के साथ
स्प्रिंग डेल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी में 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भावुक पलों से भरे इस उत्सव में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को सुनहरी यादों के साथ विदा किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि और स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। समारोह का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग राउंड और खिताबों की घोषणा रही। निर्णायक मंडल के कठिन फैसले के बाद प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में युग रांझा को मिस्टर डेलियन और खुशी मेहता को मिस डेलियन के खिताब से सम्मानित किया गया। फर्स्ट रनरअप उप-विजेता ऋतुल नरम और मैत्री शर्मा (प्रथम), सेकंड रनर अप उप-विजेता रुद्रा कैलाश कॉल और श्रुति खूंद(द्वितीय) चुने। मिस्टर और मिस परफेक्ट लवीना व निकशे सर्वांगीण अनुशासन के लिए चुने गए। मिस्टर और मिस आईकॉनिक तेजवंश व शिवांशी गुप्ता प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए, मिस्टर और मिस वर्सेटाइल लिपिका व आर्यन धैर्य बहुमुखी प्रतिभा के लिए चुने गए। हुनर के लिए मिस्टर और मिस टैलेंट पल्लवी और सुशांत को चुना गया। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के छात्रों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा। 12वीं के छात्रों के लिए म्यूजिकल न्यूज पेपर नृत्य और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों से सभी का खूब मनोरंजन किया। 12वीं कक्षा के छात्रों ने मंच पर आकर स्कूल में बिताए अपने शुरुआती दिनों से लेकर अब तक के सफर के अनुभवों को साझा किया। कई छात्र अपने शिक्षकों और स्कूल की यादों को याद कर भावुक नजर आए।

स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में विदाई समारोह के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं मुख्यातिथि के साथ

स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में विदाई समारोह के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं मुख्यातिथि के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article