{"_id":"69cbcdc44975f6896c0c2581","slug":"spray-medicine-in-gardens-to-control-fungus-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157195-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फफूंद नियंत्रण के लिए बगीचों में दवा का करें छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फफूंद नियंत्रण के लिए बगीचों में दवा का करें छिड़काव
विज्ञापन
सेब के पेड़ों में पत्तियां निकलने और फूल खिलने से पहले का समय महत्वपूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब बगीचों में पत्तियों के निकलने और फूल खिलने से ठीक पहले का समय बागवानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवधि में वातावरण में अधिक नमी रहने के कारण फफूंद जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। यदि समय रहते उचित प्रबंधन नहीं किया गया, तो फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर प्रभाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि का कहना है कि जिन बगीचों में सेब के पेड़ों की पत्तियां पर्याप्त मात्रा में निकल चुकी हैं, वहां फफूंद नियंत्रण के लिए तुरंत दवा का छिड़काव करना आवश्यक है। इसके लिए मैन्कोजेब 0.3 प्रतिशत या कैप्टन का उपयोग किया जा सकता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि दवा का छिड़काव केवल सूखे मौसम में ही किया जाए ताकि दवा का प्रभाव बेहतर रहे और फफूंद का प्रकोप नियंत्रित किया जा सके। बारिश या अत्यधिक नमी के दौरान छिड़काव करने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। विशेषज्ञ कहते हैं कि इस दौर में पौधों के पोषण पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। इस समय सेब के पेड़ों को फूलों की मजबूती के लिए कैल्शियम, बोरॉन और जिंक जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों के अनुसार बोरॉन और जिंक का संतुलित मात्रा में छिड़काव करने से फूल मजबूत बनते हैं, जिससे फल गिरने की समस्या कम होती है और बेहतर फल सेटिंग होती है। यह प्रबंधन भविष्य की अच्छी पैदावार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फूल आने की अवस्था के दौरान बागवानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस समय भारी और जहरीले कीटनाशकों का उपयोग कम से कम करना चाहिए, क्योंकि इससे परागण करने वाली मधुमक्खियों को नुकसान पहुंच सकता है। मधुमक्खियां सेब के उत्पादन में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए उनका संरक्षण आवश्यक है।
बगीचों का निरीक्षण करते रहें
बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र कायथ ने बागवानों से अपील की है कि समय-समय पर बगीचों का निरीक्षण करते रहें। किसी भी प्रकार के रोग या कीट के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत बागवानी विभाग या विशेषज्ञों से संपर्क करें। उचित प्रबंधन और सतर्कता से ही सेब की अच्छी गुणवत्ता और अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है।