{"_id":"5d543f808ebc3e6d1d71e609","slug":"sports-rampur-hp-news-sml303972525","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू ने जीता वालीबॉल छौहारा ब्लाक कब्बडी में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू ने जीता वालीबॉल छौहारा ब्लाक कब्बडी में प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में 14 वर्ष से कम उम्र की छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में रोहडू और कबड्डी में रोहडू क्षेत्र का ही छौहारा ब्लॉक प्रथम रहा है। समापन अवसर पर एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में ठियोग ब्लॉक ओवरआल चैंपियन रहा।
चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में शिमला जिला के 20 खंडों की 750 छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल में रोहड़ू विजेता व चौपाल खंड उपविजेता बना। कबड्डी में छौहारा ने प्रथम व रनसार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो में ठियोग खंड ने पहला व देहा खंड ने दूसरा स्थान हांसिल किया। भाषण प्रतियोगिता में ठियोग ने प्रथम स्थान हांसिल किया। इसमें जुब्बल खंड दूसरे नंबर पर रहा। लोक नृत्य में मशोबरा ब्लॉक पहले स्थान पर व शिमला खंड दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह वन एक्ट प्ले में हिमान्द्री पब्लिक स्कूल नेरवा पहले स्थान पर रहा। योगा में ठियोग खंड ने पहला व शिमला खंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग में शिमला खंड पहले व रोहड़ू दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में छौहारा ब्लॉक व जूडो में शिमला ब्लॉक व चेस में जुब्बल ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा।
एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने अंत में विजेता टीम को इनाम बांटे। इस मौके डीएफओ चौपाल जंगवीर सिंह दुल्टा, बीडीओ चौपाल अरविंद गुलेरिया, प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपाल के प्रधानाचार्य हरि शर्मा, जितेंद्र चौहान, आकाशदीप शर्मा, कुंदन बरागटा, गौतम देव दीपटा, विक्रांत शर्मा, मेहर सिंह थापन,सतपाल नेगी, पीईटी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष यशपाल पांटा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।