{"_id":"640f0d25bd16ff199c084c58","slug":"sports-news-kinnaur-sports-reckangpeo-rampur-hp-news-c-19-1-87010-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में तांगलिंग और रस्साकशी में पांगी की महिलाओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में तांगलिंग और रस्साकशी में पांगी की महिलाओं ने मारी बाजी
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 11 और 12 मार्च को आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के वॉलीबाल में प्रथम स्थान कैलाश वॉरियर क्लब तांगलिंग और द्वितीय स्थान ब्लैक बुल्स ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान वीकेंड्स वॉरियर रिकांगपिओ और द्वितीय स्थान गर्ल्स फ्रॉम चीने कल्पा ने प्राप्त किया। रस्साकशी में प्रथम स्थान महिला मंडल पांगी रही। वहीं द्वितीय स्थान महाविद्यालय के छात्रों ने हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में निखिल प्रथम, ऋषि द्वितीय और विरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में गौरव नेगी प्रथम, अभिषेक अक्षयान द्वितीय और सुभाष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. ज्ञान कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंटकर पुरस्कृत किया। उन्होंने इस प्रकार की खेल गतिविधियां भविष्य में भी करवाने का आह्वान किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति के लिए खेलों को आवश्यक बताया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के ललित, प्रवेता, रवीना दिक्षित, अंकित और हेमलता सहित अन्य मौजूद रहे।