फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports competitions will be held at the Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले में होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं, नशामुक्ति का देंगे संदेश

Tue, 13 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
विज्ञापन

मेले के उपलक्ष पर वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं होंगे आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के अवसर पर इस वर्ष भी रामपुर बुशहर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा। खेल आयोजनों की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति की 12 अक्तूबर को हुई बैठक में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में बैठक में प्रतियोगिताओं की समयसारिणी, आयोजन स्थलों, संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में बुशहर कबड्डी एसोसिएशन, बुशहर बॉक्सिंग क्लब, बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन, बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन और दत्तात्रेय वॉलीबॉल अकादमी के अध्यक्ष और महासचिव को आमंत्रित किया गया है। खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की योजना तैयार की जाएगी। बैठक में प्रतियोगिताओं के सफल संचालन को लेकर सभी पदाधिकारी और मेला कमेटी की ओर से व्यापक चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article