फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports competition being organized in memory of martyr Surendra Pal

Rampur Bushahar News: शहीद सुरेंद्र पाल की स्मृति में करवाई जा रही खेलकूद प्रतियोगिता

Sun, 30 Jun 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sports competition being organized in memory of martyr Surendra Pal
किन्नौर के उरनी में शहीद सुरेंद्र पाल की स्मृति में करवाई जा रही ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भावानगर (किन्नौर)। शहीद सुरेंद्र पाल के सम्मान में 16वीं एसएसपीएमसी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्यातिथि पंचायत प्रधान उरनी अनिल कुमार नेगी ने शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों और संस्थाओं की 60 टीमों के 660 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सुरेंद्र पाल मेमोरियल क्लब उरनी के प्रधान विवेक कुमार नेगी ने बताया कि उरनी गांव से संबंध रखने वाले जवान सुरेंद्रपाल नेगी 22 जनवरी, 2000 को कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। ऐसे देश के वीर के शहीद सुरेंद्र पाल की स्मृति में 2 जुलाई, 2008 को इसी नाम से क्लब बनाया गया। क्लब की ओर से हर वर्ष शहीद सुरेंद्र पाल की याद में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस मौके पर उपप्रधान उरनी सुरेश कुमार नेगी, युला पंचायत उप प्रधान राकेश कुमार नेगी, डॉ. दिकित लामो, तानजीन रतन सोनी, शहीद सुरेंद्र पाल के पिता सुंदर सिंह नेगी, सुमन सिंह नेगी, राजेश नेगी, मनजीत कुमार, कपिल नेगी, योगेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed