{"_id":"6ab6757e4ad14697a509f8b9","slug":"speeding-pickup-truck-rams-into-three-vehicles-in-chhaila-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170700-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छैला बाजार में तेज रफ्तार पिकअप ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, एक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छैला बाजार में तेज रफ्तार पिकअप ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, एक चालक घायल
विज्ञापन
छैला बाजार में तेज रफ्तार पिकअप ने तीन वाहनों को मारी टक्कर। संवाद
ठियोग में उपचार के बाद शिमला भेजा, हालत स्थिर
. हादसे के बाद बना अफरातफरी का महौल, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल के छैला में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग पिकअप से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, एक वाहन में मौजूद चालक को चोटें आईं हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुर्घटना सुबह के समय हुई। इस दौरान विद्यार्थी स्कूल और कर्मचारी अपने दफ्तर पर जाने के लिए बसों का इंतजार करते हैं लेकिन इस हादसे के दौरान वहां कोई खड़ा नहीं था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप एचपी 07 एफ 3796 गुम्मा की ओर से शिमला की तरफ आ रही थी। बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने छैला बाजार में नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े तीन वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ऑल्टो कार नंबर एचपी 62 ए 1516 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एचपी 01 ए 6382 नंबर की कार और साथ लगती पिकअप नंबर एचपी 85 1872 को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय तीनों वाहन सड़क के किनारे खड़े थे। ऑल्टो कार में कोटखाई निवासी चालक राकेश चौहान पुत्र सुरेश चौहान मौजूद था। पिकअप की टक्कर में उसे साधारण चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन के माध्यम से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान छैला बाजार में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पिकअप के वाहनों से टकराने के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। यदि पिकअप की चपेट में बाजार में मौजूद कोई राहगीर आ जाता तो हादसा और गंभीर हो सकता था। हादसे में ऑल्टो कार को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है, जबकि दोनों अन्य वाहनों को भी भारी क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हादसे के दौरान पिकअप की गति और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।