फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special puja was performed in the temple of Sahib Shilka, the minister deity of Budha Mahadev

Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव के वजीर देवता साहिब शिल्का के मंदिर में हुई विशेष पूजा

Wed, 15 Apr 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Special puja was performed in the temple of Sahib Shilka, the minister deity of Budha Mahadev
बैसाख संक्रांति पर देवता साहिब शिल्का के मंदिर में पूजा करते ग्रामीण। संवाद
देवता को बुरांस के फूल किए अर्पित, हलवा पूरी का लगाया भोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र के आराध्य देवता बूढ़ा महादेव के वजीर देवता साहिब शिल्का के जंगल स्थित मंदिर में वैशाख संक्रांति के दिन विशेष पूजा की गई। ढमाह के ग्रामीणों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। गांव के युवाओं, बुजुर्गों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। संक्रांति के दिन देवता साहिब के दरबार में हवन किया गया। बुरांस के फूलों को देवता साहिब को अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भोग बनाया और देवता साहिब को हलवा पूरी का भोग चढ़ाया। यह भोग सारे गांव में वितरित किया जाता है। देवता साहिब बूढ़ा महादेव के प्रमुख वजीर देवता साहिब शिल्का देवता हैं, जो नित्थर पंचायत के ढमाह गांव के साथ घने देवदारों के वृक्षों के बीच बसे हुए हैं। देवता साहिब चिह्न के रूप में विराजमान हैं। देवता का यह मंदिर विशाल देवदारों के वृक्षों के नीचे एक छोटे से स्थान पर विराजमान है, जोकि खुले में है। यहां न कोई द्वार, न कोई कोठी है और न ही विशाल मंदिर है। खासकर, नित्थर की माताओं और बहनों पर देवता साहिब की भरपूर अनुकंपा रहती है। देवता की मानता इतनी है कि न सिर्फ नित्थर, बल्कि पूरे आनी विधानसभा क्षेत्र, रामपुर और कुमारसैन क्षेत्र से श्रद्धालु शीश नवाने को पहुंचते हैं। देवता अपने श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। वर्ष भर मनाए जाने वाले तीज त्योहारों को यहां पर मनाया जाता है। उसी में से वैशाख का साजा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article