{"_id":"68ea35492fabbca6010a4a42","slug":"special-prayers-were-offered-to-prevent-landslides-in-nigulsari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-145888-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निगुलसरी में भूस्खलन की रोकथाम के लिए की विशेष पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निगुलसरी में भूस्खलन की रोकथाम के लिए की विशेष पूजा-अर्चना
विज्ञापन
बौद्धधर्म गुरू लोचा रिंपोचे पहुंचे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र निगुलसरी। संवाद
महिलाओं ने बौद्ध धर्मगुरु लोचा रिंपोचे से करवाया हवन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच पर बार-बार हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए जिले की विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना की और हवन करवाया। महिलाओं ने 19वें अवतारी बौद्ध धर्मगुरु लोचा रिंपोचे को विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। बौद्ध धर्मगुरु लोचा रिंपोचे ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र निगुलसरी में कई घंटों तक बौद्ध मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हवन किया। इससे निगुलसरी पहुंचने पर बौद्ध धर्मगुरु का महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की धर्मपत्नी सुशीला नेगी विशेष रूप से मौजूद रहीं। निगुलसरी में कई साल से खासकर बरसात के दिनों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे किन्नौर जिला का राजधानी शिमला समेत शेष दुनिया से सड़क संपर्क कट जाता है। लोगों को यात्रा करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। खतरे के साये में सेना के जवान, पर्यटक और ग्रामीण सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु लोचा रिंपोचे से भूस्खलन की रोकथाम के लिए धार्मिक अनुष्ठान करवाया। जिले के लोगों में बौद्ध धर्म और लोचा रिंपोचे के प्रति अटूट आस्था है। इसी के चलते लोगों ने बौद्ध धर्मगुरु से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में निगुलसरी विशेष पूजा-अर्चना और हवन करवाया। इस मौके पर किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, कल्पा ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष ललिता पंचारस, तारा मोयान, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, मान सिंह नेगी और सुख देव नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।