{"_id":"66fd2c904edf8114bd0875a4","slug":"special-gram-sabha-organized-in-dehra-on-gandhi-jayanti-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-122609-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देहरा में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देहरा में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का किया आयोजन
विज्ञापन
देहरा में विशेष ग्राम सभा के दौरान स्वच्छता में बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत में गांधी जयंती पर बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया। इस दौरान देहरा पंचायत के आधा दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आशा वर्कर पूनम पॉल, शिक्षा विभाग से शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के प्रधानाचार्य धर्मपाल और अन्य शिक्षकों ने कहा कि सरकारी विद्यालय में बच्चों की संख्या कम हो रही है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों को गोद लेने की बात कही। वहीं, नयी शेल्फ के तहत होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला ने कहा कि जो कार्य गत वर्ष में हुए हैं, उन कार्यों को सभी के समक्ष रखा गया। ग्राम सभा में देहरा पंचायत उपप्रधान यशपाल कटोच, वार्ड पंच अजीत शर्मा, शुष्मा चौहान, राम लाल, शिल्पा कश्यप और बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दिलीप ठाकुर उपस्थित रहे।