फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sonu Brothers Bholar emerged as the winner in volleyball by defeating Mandi

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में मंडी को हराकर सोनू ब्रदर्स भोलाड़ बना विजेता

Mon, 12 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sonu Brothers Bholar emerged as the winner in volleyball by defeating Mandi
ननखड़ी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी सोनी ब्रदर्स भोलाड़ की टीम। संवाद
. ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में 28 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

. मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में पाइन व्यू स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोनू ब्रदर्स भोलाड़ की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में दूरदराज से पहुंची 28 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला सोनू ब्रदर्स भोलाड़ और मंडी के मध्य हुआ, जिसमें भोलाड़ टीम ने मंडी को 2-1 से पटकनी देकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में पूर्व प्रधान कुंगलबाल्टी राजेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष पंकज नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। क्लब का उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना रहा। इस मौके पर सतीश चौहान, आशीष खूंद, अक्षित खूंद और साहिल नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article