फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Solan town receives muddy water supply for the fifth day, sparking outrage

Rampur Bushahar News: सोलन शहर को पांचवें दिन मिला मिली मटमैले पानी की सप्लाई, लोगों में रोष

Fri, 08 May 2026 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Solan town receives muddy water supply for the fifth day, sparking outrage
सोलन शहर में वीरवार को घरों में पहुंचा गंदा पानी। संवाद
जलशक्ति विभाग का कहना, रोजाना दी जा रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन




नगर निगम की शहर में पेयजल वितरण व्यवस्था पर भी उठे सवाल



80 से 90 लाख लीटर पानी की रोजाना आपूर्ति के लिए औसतन जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में जल संकट से पहले ही लोग परेशान हैं। वहीं वीरवार को कुछ वार्डों में पांचवें दिन लोगों को पेयजल आपूर्ति हुई, लेकिन लोगों के घरों तक मटमैला पानी पहुंचा। शहर के सपरून, सन्नी साइड, क्लीन समेत कई क्षेत्रों में पूरी तरह से मटमैला पानी आया है, जो पीने लायक भी नहीं है। लोगों में जलशक्ति विभाग पर भारी रोष है और नगर निगम की शहर में पेयजल वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम पहले ही पांच दिन में पेयजल आपूर्ति दे रहा है और पांच दिन बाद भी गंदा पानी आ रहा है। यह पानी पीने लायक नहीं है और इसे पीने से बीमार हो सकते हैं। गंदे पानी की सप्लाई पर भाजपा ने भी सवाल उठाए हैं। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस पानी के पीने से कोई भी बीमार हो सकता है। पांच साल कांग्रेस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया अब लोगों को मटमैला पानी दिया जा रहा है।

वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहर में रोजाना पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, शहर में पेयजल आवंटन का जिम्मा नगर निगम का है। वहीं, नगर निगम पानी की कमी का हवाला दे रहा है। शहर में रोजाना सुचारु पेयजल आपूर्ति करने के लिए औसतन 80 से 90 लाख लीटर पानी की जरूरत रहती है। शहरवासी पांचवें दिन पानी आने से परेशान हैं। हालांकि, शहर में होटलों, कंस्ट्रक्शन समेत अन्य जगहों में कोई किल्लत नहीं है। वहीं, जलशक्ति विभाग सोलन के सहायक अभियंता ने कहा कि गत 30 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित होने व तकनीकी व्यवधान के कारण पंपिंग प्रभावित होने से जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी। शेष समय में जलापूर्ति नियमित रखने के पूर्ण प्रयास किए गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जलापूर्ति के संबंध में सही तथ्यों पर ध्यान दें और परेशानी की स्थिति में विभाग को अवगत करवाएं, ताकि समस्या को शीघ्र सुलझाया जा सके।
विज्ञापन


शहर को औसतन 82.69 लाख लीटर पेयजल प्रतिदिन दिया जा रहा

जलशक्ति विभाग सोलन के सहायक अभियंता एएस ठाकुर ने कहा कि सोलन शहर को वर्तमान में गिरि और अश्वनी खड्ड पेयजल योजना के माध्यम से पानी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा रही है। विभाग निरंतर यह प्रयास कर रहा है कि सोलन शहर में नियमित जलापूर्ति होती रहे। एएस ठाकुर ने कहा कि इन दोनों योजनाओं से सोलन शहर को प्रतिदिन औसतन 82.69 लाख लीटर पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। गत 34 दिनों में सोलन शहर को इन दोनों योजनाओं से 2811.40 लाख लीटर पेयजल उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर स्थापित पंपिंग प्रणाली की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी व्यवधान की स्थिति में तुरंत ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति में समस्या की शिकायत मिलने पर इनका शीघ्र निदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed