{"_id":"68dfa9a3aa928fa1d808d028","slug":"social-worker-helps-children-in-rampur-kotgarh-school-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-611298-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समाजसेवी विकास ने गरीब बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समाजसेवी विकास ने गरीब बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा
विज्ञापन
समाजसेवी विकास कंवर। स्रोत : जागरूक पाठक
दो साल से भुट्टी स्कूल में छात्रों की पढ़ाई के लिए दे रहे जरूरी सामान और फीस
पहले पांच छात्र और अब सात छात्र कर रहे स्कूल में शिक्षा ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कोटगढ़ क्षेत्र के समाजसेवी एवं कारोबारी विकास कंवर ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाया है। विकास बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामान दे रहे हैं और उनकी सालभर की फीस भी दे रहे हैं। दो साल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का ध्यान रख रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति भुट्टी के अध्यक्ष पवन ने भुट्टी के साथ लगते माहोरी गांव के विकास कंवर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विकास कंवर उन विद्यार्थियों की मदद कर रहे हैं, जिनके माता या पिता का देहांत हो चुका है। विकास कंवर का यह कदम न केवल इन बच्चों के लिए सहारा है, बल्कि समाज में एक प्रेरणादायी उदाहरण भी है।