फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Social welfare organization formed in Rohru; Banshtu appointed president

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में सामाजिक कल्याण संगठन गठित, बंश्टू बने अध्यक्ष

Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो महाविद्यालयों के 100 से 150 विद्यार्थी जुड़े
विज्ञापन

छात्र हितों की पैरवी और नशे के खिलाफ जागरूकता पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू-नावर-छौहारा क्षेत्र में समाज सेवा, छात्र हितों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से युवाओं ने संकल्प: निश्चयति भाग्यम युवा एवं सामाजिक कल्याण संगठन का गठन किया है। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा और सरस्वती नगर महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सहमति से गठित संगठन से दोनों महाविद्यालयों के करीब 100 से 150 विद्यार्थी जुड़े हैं। संगठन के संचालन के लिए 37 सदस्यीय मुख्य कार्यकारिणी का गठन किया है।
संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। इसके अलावा क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन की कार्यकारिणी में भविष्य बंश्टू को अध्यक्ष, आर्यन ठाकुर को चेयरमैन और पार्थिव को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं अदिति बिष्ट, राघव ठाकुर और अंजलि ठाकुर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा किंजल माटेक, श्रेया मेहता, सृष्टि मेहता और पल्लवी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने, जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए काम करेगा। इसके माध्यम से युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed