फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   social distancing

रामपुर में लोग दे रहे कोरोना को खुला निमंत्रण

Wed, 05 Aug 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण देश और प्रदेश में लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है। बावजूद इसके लोग संक्रमण के खतरे को हल्के में ले रहे हैं और नियमों की जमकर अवहेलना की जा रही है। हालात यह हैं कि रामपुर शहर में संक्रमण से बचने के लिए लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे और न ही पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने में सफल हो पा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर बुशहर में रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। सरकार भले ही लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दे रही है, बावजूद इसके रामपुर बाजार घूमने आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते देखी जा सकती हैं। सार्वजनिक स्थान हो या कोई कार्यालय, हर जगह सोशल डिस्टेंस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सबसे अधिक भीड़ बैंकों में देखी जा रही है, जहां नियम बनाने में पुलिस और बैंक प्रबंधन के बंदोबस्त पंगु साबित हो रहे हैं। मसलन संक्रमण को खुले तौर पर न्योता दिया जा रहा है। हालांकि, शहर में पुलिस मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस कोई उचित व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में दुकानदार और अन्य संस्थान उचित सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन को लेकर काफी जागरूकता दिखा रहे थे लेकिन अब क्षेत्र के लोग संक्रमण के खतरे को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसके आने वाले समय में भयावह परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को लेकर बैंक प्रबंधकों को पूर्व में निर्देश जारी किए गए हैं। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से जीतने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। सभी अपना दायित्व समझें और इस महामारी से छिड़ी जंग में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed