फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall

बर्फबारी में रोहडू के ग्रामीण रूटों पर फंसीं सरकारी बसें

Mon, 28 Dec 2020 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Snowfall
आनी के जलोड़ीजोत में बर्फ हटाती जेसीबी। - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। हिमपात के कारण जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र के सभी ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शिमला-रोहड़ू मुख्य मार्ग यातायात के लिए सोमवार को दिनभर ठप रहा। हालांकि, शाम के समय सड़क छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई थी। बर्फबारी के चलते परिवहन निगम के रोहडू डिपो की दस बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार देर रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी, जिससे शिमला-रोहड़ू मार्ग पर खड़ापत्थर में भारी बर्फबारी के कारण सोमवार सुबह से मार्ग पर बस सेवाएं बंद हो गई हैं। ग्रामीण रूटों पर भी दिन भर बसें नहीं चलीं। निगम की एक बस खशाधार, एक बस लड़ोट, एक हाऊंचली, एक तांगणु, एक रोहल, एक खनोला, एक धवाणा, एक सुंगरी और एक बस समरकोट में फंसी हुई है। बर्फबारी में बस सेवाएं प्रभावित होने से जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं, निगम को भी लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि निगम के सभी ग्रामीण रूट बंद हैं। शिमला राज्य मार्ग पर भी सोमवार को बस सेवा ठप रही। मंगलवार से निगम की बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद तक शिमला-रोहड़ू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई थी। ग्रामीणों सड़कों को खोलने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed