{"_id":"616da97d6c13002ebe05a4a4","slug":"snowfall-in-rampur-kinnaur-nh-5-closed-due-to-landslide-rampur-hp-news-sml3876193109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर, रामपुर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, एनएच-5 बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर, रामपुर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, एनएच-5 बाधित
विज्ञापन
किन्नौर जिले के छितकुल में पड़ी ताजा हिमपात। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/सांगला। जनजातीय जिला किन्नौर और रामपुर में सोमवार को ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई तो वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम में आए बदलाव से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं एनएच-5 पर जगह-जगह भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है।
किन्नौर जिले के किन्नर कैलाश, जौखंडन, भावावैली की ऊंची चोटियों, सांगला कंडा, छितकुल की थोला पहाड़ियों, नाको के रियोपुरगिल, पूह के डोलमा लां, हांगो जोत सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, सांगला का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौर हो कि इन दिनों जिले में सेब सीजन चरम सीमा पर है। अचानक जिले में बर्फबारी होने से बागवानों को चिंताएं बढ़ गई है। बागवानों को डर है कि मौसम की मार से उनकी फसल प्रभावित न हो। सोमवार को पूह काजा की ओर पूर्वणी झूला, मलिंग टॉप, शलखर, समदू काली मिट्टी के पास चार स्थानों में भूस्खलन होने से एनएच-पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। हालांकि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की तरफ एचआरटीसी की बसों सहित कई अन्य छोटी-बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रही। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी राहुलनाथ भारद्वाज ने कहा कि सोमवार दोपहर बाद पूह काजा की तरफ जगह-जगह एनएच अवरुद्ध होने से बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि वे अति अनिवार्य कार्यों से ही घरों से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र में पहुंचने वाले पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों में पर्वतारोहण से परहेज करने और नदी-नालों के नजदीक न जाने की अपील की है।