फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   snowfall in rampur hogh hills

रामपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, बागवान गदगद

Mon, 06 Dec 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
snowfall in rampur hogh hills
12/20 वैली के ऊंचे इलाके में बर्फ से लकदक सेब का बगीचा। - फोटो : RAMPUR-HP
डंसा/रामपुर बुशहर। मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद सोमवार सुबह रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में करीब आठ सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र काशापाट, मुनिश, श्राईकोटी मंदिर, दारनघाटी और शिकारीधार में करीब आठ सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। दिसंबर महीने में बर्फबारी होने से सूबे के बागवान गदगद हैं। ताजा बर्फबारी और बारिश कृषि और बागवानी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। वहीं बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते लंबे समय से किसान-बागवान सूखे की मार झेल रहे थे। इसके चलते जमीन से नमी गायब हो गई थी। अब सोमवार सुबह से रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश होने से किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। ताजा बर्फबारी और बारिश सेब, प्लम और बादाम सहित अन्य गुठलीदार पौधों के लिए संजीवनी है। समय पर बारिश होने से जमीन के लिए जरूरी चिलिंग आवर भी शुरू हो गए हैं। इससे अगले सीजन में सेब सहित अन्य फलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीते काफी समय से बारिश नहीं होने के चलते किसान-बागवान बिजाई और सेब के तौलिए और खाद डालने का कार्य आरंभ नहीं कर पा रहे थे। सूबे के प्रगतिशील बागवान गोविंद कायथ, कुलदीप कायथ, जयसिंह, पवन हुड्डन, बंसी लाल, सूरज, दिनेश, अक्षय, संजीव, हिम्मत सिंह, सुंदर सिंह, दुष्यंत मेहता, सुनील चौहान सहित कई अन्य बागवानों और किसानों ने दिसंबर माह में होने वाली बर्फबारी को कृषि-बागवानी के लिए फायदेमंद बताया है। उन्होंने कहा है कि अगर आने वाले दिनों में बर्फबारी का क्रम जारी रहा तो सेब की जड़ों में लगने वाले कीट और अन्य बीमारी से बचाव हो सकता है। इससे सेब की लिए जरूरी चिलिंग ऑवर्स भी पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed