{"_id":"61d487af03e1623d7a1ed419","slug":"snowfall-in-narkanda-nh-blocked-for-vehicle-rampur-hp-news-sml395694769","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में बर्फबारी, नेशनल हाईवे पर आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में बर्फबारी, नेशनल हाईवे पर आवाजाही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामुपर बुशहर। नारकंडा में मंगलवार हुई ताजा बर्फबारी के बाद एनएच-5 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस वजह से रामपुर और किन्नौर की ओर जाने वाली बसों को वाया बंसतपुर, सुन्नी और किंगल होकर भेजा जा रहा है। सुबह से ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड होने के कारण लोग दिन भर घरों में ही दुबके रहे। ऊपरी शिमला और किन्नौर के मध्यम ऊंचाई क्षेत्रों में भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
हिमपात होने से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं रामपुर में कई ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी होने से बसों को आधे रास्ते तक भी भेजा जा रहा है। सुबह से बर्फबारी होने से बागवान और किसानों खुशी का माहौल है। बागवानों और किसानों ने बताया कि जनवरी में बर्फबारी और बारिश होना सभी फसलों और सेब के लिए फायदेमंद है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम रामपुर ने बताया कि नारकंडा में बर्फबारी अधिक होने से एनएच-5 बंद हो गया है।
इसके कारण बसों को वाया बसंतपुर, सुन्नी से भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर उपमंडल के सभी रूटों पर अभी तक सड़क बंद होने की कोई सूचना नहीं है। परिवहन निगम की बसों को जहां तक रास्ता सही है, वहीं तक ही भेजा जा रहा है।