{"_id":"5dc414a18ebc3e5b0c356d69","slug":"snowfall-in-aani-valley-rampur-hp-news-sml313341949","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में सीजन का पहला हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में सीजन का पहला हिमपात
विज्ञापन
पर्यटक नगरी नारकंडा के हाटू पीक पर बिछी बर्फबारी
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी/रामपुर। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बुधवार देर रात को मौसम ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए। 10,280 फीट की ऊंचाई पर स्थित आउटर सिराज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में वीरवार सुबह से ही हिमपात का दौर शुरू हुआ। जलोड़ी जोत में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार यहां करीब तीन इंच बर्फबारी हुई है। इसके चलते जिला मुख्यालय कुल्लू का निरमंड और आनी तहसील से संपर्क कट गया है।
नेशनल हाईवे-305 पर यातायात बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अब क्षेत्र के लोगों को कुल्लू पहुंचने के लिए या तो पैदल बर्फ पर चलकर जलोड़ी दर्रे को पार करना पड़ेगा या फिर सौ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर वाया मंडी होकर करना पड़ेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई पहली बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं यह हिमपात बारिश किसान-बागवानों के लिए बेहद लाभदायक मानी जा रही है।
वहीं रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी हुई। विभिन्न इलाकों में वीरवार सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर क्षेत्र में रूक रूक कर बारिश होती रही, जिसके चलते समूचे इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।