फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   snow festival celebrated in hal village kaza

हल पंचायत में स्नो फेस्टिवल का हुआ आयोजन

Wed, 17 Feb 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
snow festival celebrated in hal village kaza
हल पंचायत में बर्फ से कलाकृतियां तैयार करते बच्चे। - फोटो : RAMPUR-HP
काजा (लाहौल स्पीति)। हल पंचायत में बुधवार को स्नो फेस्टिवल मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर खूब समां बांधा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने कहा कि स्नो फेस्टिवल को त्योहारों का त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। इस त्योहार में पारंपरिक पद्धति को आगे लेकर जाना है। हमारा उद्देश्य संस्कृति को पर्यटन से जोड़ना है, ताकि लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। इसके साथ ही लोगों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति से दूर नहीं भागना है, बल्कि इसका प्रचार प्रसार करके रोजगार पैदा करना है। लाहौल स्पीति में धूमधाम से इस फेस्टिवल को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हल गांव की महिला मंडल ने टशी नृत्य की पेशकश से खूब वाहवाही लूटी। युवक मंडल हल ने गर डांस, महिला मंडल पांगमों ने उंसग वरमा नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में बर्फ से कई तरह की कलाकृतियां बनाई गई थी। इसमें मुख्यतौर पर रेड फोक्स, आईवेक्स बनाए गए थे। वहीं इस दौरान पारंपरिक पत्थर के बर्तनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिनका इस्तेमाल आज भी लोग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक व्यंजनों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी, मुस्लिंग स्कूल के प्रधानाचार्य छेरिंग बौध, पंचायत प्रधान हल तंडूप कलजंग, नंबरदार ग्राम हल ठाकोरमा, तंजिन, तंजिन छोपेल, ग्राम पंचायत पांगमो नंबरदार सोनम दोरजे, कुंगा लनजुंग, नंबदार ग्राम मुरंग कुमारी लता और स्थानीय पंचायत के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed