{"_id":"69cbbdda4105a0c929028ad5","slug":"smc-meeting-was-held-and-the-exam-results-were-declared-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157173-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल में आदित्य, वेदिका, आन्या और दुर्गा रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल में आदित्य, वेदिका, आन्या और दुर्गा रहे प्रथम
विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अभिभावकों को किया जागरूक। संवाद
एसएमसी की बैठक हुई और परीक्षा परिणाम किया घोषित
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में एसएमसी की बैठक हुई और परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया है। 11वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में आदित्य श्याम ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर बाजी मारी। शिवानी ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और सृजल ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। विज्ञान संकाय में वेदिका ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। तान्या ने 90.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और अमन ने 85 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। कला संकाय में आन्या वर्मा ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। प्रीति ठाकुर ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और यशिका ने 84.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा में दुर्गा ने 90.28 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। आरजू ने 87.42 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और हिमानी व आंचल ने 85.8 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षा संवाद में 180 से अधिक अभिभावकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। एसएमसी अध्यक्ष पार्वती की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय की प्रगति पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने कहा कि विद्यालय को सत्र 2026-27 के लिए सीबीएसई से जोड़ने की प्रक्रिया 1 अप्रैल से आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है। विद्यालय में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी ली जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन विज्ञान भवन की ऊपरी मंजिल पर आधुनिक परीक्षा हॉल बनाने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में उच्चाधिकारियों के साथ आवश्यक पत्राचार शीघ्र किया जाएगा। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विद्यालय को दो शिफ्टों में चलाने पर विचार किया गया है। आगामी सत्र में वर्दी और ट्रैक सूट यथावत रहेंगे और उनकी गुणवत्ता में और सुधार किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।