फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Skill competition concludes at the Institute of Engineering and Technology, Pragatinagar

Rampur Bushahar News: कंप्यूटर इंजीनियरिंग में अरमान और रविकांत रहे प्रथम

Fri, 18 Sep 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में कौशल प्रतियोगिता संपन्न, 42 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) प्रगतिनगर में संस्थान स्तरीय कौशल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के कुल 108 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद 42 विद्यार्थियों का अंतिम प्रायोगिक कौशल परीक्षण के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, कंप्यूटर तथा मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हुए। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में अरमान और रविकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अथर्व भाटिया और अंकित द्वितीय रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में अरमान चौहान और मोहित शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। इस श्रेणी में सुजल और सार्थक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कपिल और कमल कांत ने पहला स्थान जीता। सागर और हिमांशु इस विभाग में दूसरे स्थान पर रहे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में विवेक डोगरा और अंकित कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश और अभिनाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का समन्वय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश वर्मा ने किया। संस्थान में इंजीनियर्स डे के अवसर पर पोस्टर मेकिंग, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अलकमा, रिधम और अरमान की टीम विजेता रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर इंजीनियरिंग की लक्षिता द्वितीय और आस्था चंदेल तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के उदय राणा प्रथम, हर्षिता द्वितीय और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे। इंजीनियर्स डे के कार्यक्रमों का आयोजन संस्थान की सांस्कृतिक समिति ने किया। समिति के प्रभारी और प्रवक्ता विवेकशील वर्मा रहे। स्वीटी रंगटा, सुनैना स्टैन, नेहा चंदेल और पंकज सुंडले समिति के सदस्य थे। दोनों आयोजनों के विजेताओं को एक सत्यापन समारोह में प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल कुमार रिवाल, सभी विभागाध्यक्ष और संबंधित संकाय सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed