फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Six vice presidents and two general secretaries appointed in District Kinnaur BJP

Rampur Bushahar News: जिला किन्नौर भाजपा में छह उपाध्यक्ष और दो महामंत्री की हुई नियुक्ति

Mon, 04 Aug 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी ने की नियुक्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय जनता पार्टी किन्नौर ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान कई पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी का गठन आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। इस दौरान उपाध्यक्ष के पद पर चंद्रपॉल नेगी, परविंदर नेगी , धनमाला, मदन धनैरू, संजय नेगी और दुर्गा चंद को नियुक्त किया गया। पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने के लिए सुभाष छोरज्ञा और आनंद नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्तीय मामलों के प्रबंधन के लिए भूपेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इनमें रविना नेगी , बसंती नेगी, सरिता कुसार, अनूप कुमारी, दलीप नेगी और राजेंद्र नेगी शामिल हैं। पार्टी के कार्यालय के दैनिक कार्यों के लिए ठाकुर राम को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी के संदेश को मीडिया और जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सुशील नेगी को मीडिया प्रभारी और रतन बिष्ट को मीडिया सहप्रभारी चुना गया। गंगा राम, योगराज नेगी और महेश माथस को प्रवक्ता के रूप में चुना गया है। आईटी प्रमुख संयोजक का दायित्व सूर्या कांत नेगी को दिया गया है, जबकि जीवन नेगी को आईटी प्रमुख सहसंयोजक बनाया गया है। सोशल मीडिया संयोजक अविनाश नेगी सोशल मीडिया सहसंयोजक मंगत राम को चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य, जिनमें अंज्ञल राम, छेवांग दर्जे, सुंदर सिंह,कमलेश नेगी, बिमला नेगी, दावा नेगी, संगीता नेगी, त्रिलोक नेगी, उमा शंकर, संजीव बिनू, रेखा नेगी, इंदु किरण, मनोज कुमारी, धीरज बिष्ट, किशोर माजू, नरेंद्रा कुमारी, राजवती नेगी, राजन नेगी, कल्पना नेगी, मनोज नेगी, चंद्र कांता, चंद्र किशोर, मनोहर देवी, बद्री विशाल, टिकम सिंह, अंजू नेगी, जितेंद्र सिंह, अजय नेगी, वेद प्रकाश, अंजना नेगी, भारती नेगी, रघुदास नेगी, फकीर चंद, प्रवीण मोयान, यशवंत नेगी, शीला नेगी, जसमन नेगी, आराधना नेगी, मोहिनी नेगी, रमेश हारा और पानमा राम शामिल हैं। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। इस अवसर पर भाजपा किन्नौर के अध्यक्ष यशवंत नेगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नई टीम एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article