{"_id":"6ab26fac787233a7240ab306","slug":"chairman-and-members-of-the-state-scheduled-castes-commission-on-a-visit-to-kinnaur-starting-today-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170403-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष \nऔर सदस्य आज से किन्नौर प्रवास पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्य आज से किन्नौर प्रवास पर
विज्ञापन
अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित मामलों की करेंगे समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आयोग जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को आयोग के सदस्य सांगला में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए कार्यरत गैर सरकारी संगठनों, पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों और बीडीसी के साथ बैठक करेंगे। बैठक के पश्चात आयोग सांगला से रिकांगपिओ पहुंचेंगा। आयोग 24 सितंबर को जिला किन्नौर में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए कार्यरत गैर सरकारी संगठनों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला परिषद और बीडीसी के साथ उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में बैठक करेगा। 25 सितंबर को आयोग जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित अत्याचार के मामलों सहित अन्य विषयों की समीक्षा करेगा। यह बैठक उपायुक्त कार्यालय किन्नौर में आयोजित की जाएगी। 26 सितंबर को आयोग रिकांगपिओ से सराहन के लिए प्रस्थान करेगा। वहां श्री भीमाकाली मंदिर का दौरा करेगा। इसके बाद आयोग सराहन से नारकंडा के लिए रवाना होगा।