फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sisters from sunrise to sunset on raksha bandhan did free travel in government buses

Rampur Bushahar News: रक्षा बंधन पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक बहनों ने सरकारी बसों में किया मुफ्त सफर

Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़, परवाणू और सोलन डिपो ने दिनभर दौड़ाए लोकल समेत अन्य रुट
विज्ञापन

सरकारी समेत निजी बसों में भी रही खासी भीड़, हर स्टेशन पर लगे ब्रेक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रक्षा बंधन पर सूर्योदय से सूर्योस्त तक बहनों ने सरकारी बसों में हिमाचल के भीतर मुफ्त सफर किया। ऐसे में सरकारी बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं निजी बसों में भी खासी भीड़ देर शाम तक रही। रक्षा बंधन का शुभ महुर्त शाम को होने के चलते दिनभर सोलन बस स्टैंड समेत बाईपास पर लोग बस के इंतजार में खडे रहे। त्योहार को लेकर लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं सरकारी व निजी बसों में सुबह से ही अधिक भीड़ भी देखने को मिली। पर्व के लिए निगम ने पहले से ही तैयारियां पूर्ण कर ली थीं और सुविधा देने के लिए स्टाफ की तैनाती भी की गई थी।
पथ परिवहन निगम नालागढ़, परवाणू और सोलन डिपो ने रक्षाबंधन को लेकर लोकल समेत लंबे रूट भी चलाए। वहीं जिन रूटों में आपदा के बाद बसें बंद थी उनमें भी एचआरटीसी ने बस सुविधा लोगों को दी। इसे देखते हुए ग्रामीण रूटों पर भी एचआरटीसी बस सेवा मिली। यही नहीं निगम ने अन्य दिनों के मुकाबले शहर में मुद्रिका बसों को भी दौड़ाया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों को सरकार की ओर से एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर करवाया जाता है। निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला त्योहार पर भीड़ को देखते हुए लिया था ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं चालक को निर्देश दिए थे कि बहनों को देखकर वे हर स्टेशन पर बस रोकेंगे, ताकि बहनें सुविधा का लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed