{"_id":"655779640480f92b2002d55e","slug":"sirmour-news-winter-dc-meting-order-to-officers-rampur-hp-news-c-177-1-ssml1027-12845-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरा कर लें अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरा कर लें अधिकारी : उपायुक्त
विज्ञापन
सचित्र
उपायुक्त सिरमौर ने नाहन में बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिले के सभी अधिकारियों को सर्दियों के सीजन में संभावित बर्फबारी और बारिश को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। शरद ऋतु को देखते हुए जिले में किए जाने वाले प्रबंधों की अग्रिम तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि जिले का काफी बड़ा भाग सर्दियों में बर्फबारी से प्रभावित रहता है। इसके अलावा कई बार अधिक बारिश होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में संभावित जानमाल के नुकसान की संभावनाएं बनी रहती हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर तैयारियां पूरी कर लें। उपायुक्त ने सर्दियों के सीजन में जिले की सभी सड़कों विशेषकर बर्फबारी से प्रभावित रहने वाली सड़कें, पेयजल और विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को भी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का दुर्गम क्षेत्रों में भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सर्दियों के दौरान किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।