{"_id":"66d454a14ef23c86cb01c0f3","slug":"sirigarh-sports-club-meeting-dalash-kullu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121104-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलाश में खेलकूद प्रतियोगिता सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलाश में खेलकूद प्रतियोगिता सात को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दलाश (कुल्लू)। सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब की बैठक रविवार को दलाश में हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष दुष्यंत परमार ने की। इस दौरान 7 सितंबर से होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में रूपरेखा तैयार की गई।
दलाश के ऋषि पंचमी मेले की पूर्व संध्या पर क्लब हर वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस वर्ष भी खेलकूद प्रतियोगिता 7 सितंबर से आयोजित की जाएगी। सिरीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान दुष्यंत परमार ने बताया कि 7 सितंबर को दलाश में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमे से वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 11 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।