फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Singers from Shimla, Kinnaur, Kullu and Mandi districts will get a platform

Rampur Bushahar News: सुर के फनकारों को मिलेगा मंच, 5 अप्रैल से ऑडिशन

Fri, 03 Apr 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Singers from Shimla, Kinnaur, Kullu and Mandi districts will get a platform
रामपुर में ताशू रिकॉडर्स और डीजे नेशन के पदाधिकारी, सदस्य प्रेस वार्ता के दौरान। संवाद
. ताशू रिकॉडर्स और डीजे नेशन करेगा वॉयस ऑफ माउंटेन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

. पहले तीन स्थान पाने वाले को मिलेंगे 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये
. इंडियन आइडल और सारेगामापा जैसी प्रतियोगिता के लिए तैयार किए जाएंगे युवा : तरुण
. शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के गायकों को मिलेगा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
सुर के फनकारों को मंच देने के लिए वॉयस ऑफ माउंटेन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के युवाओं के लिए 5 अप्रैल से 10 मई तक ऑडिशन होंगे। ताशू रिकॉडर्स और डीजे नेशन संस्था की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले गायक को 51 हजार, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 11 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन फनकारों को गायकी में मौका देने के साथ इंडियन आइडल और सारेगामापा जैसी प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाएगा। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कही। ताशू रिकॉडर्स के संचालक तरुण ताशू, डीजे नेशन संस्था के अध्यक्ष साहिल सागर और डायरेक्टर विरक ने बताया कि ऊपरी हिमाचल में युवाओं में गीत और संगीत के क्षेत्र में रुझान बढ़ रहा है, लेकिन इन कलाकारों के लिए अभी भी एक अदद मंच का अभाव है। इसी को देखते हुए वॉयस ऑफ माउंटेन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छुपे गायकों को उम्दा मंच उपलब्ध करवाने के साथ कला को निखारना है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को कुमारसैन, 11 को भावानगर, 12 को करसोग, 19 को आनी, 26 को रिकांगपिओ, 3 मई को रोहड़ू और 10 मई को रामपुर में ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित होगी। इन सभी क्षेत्रों में गीत-संगीत से जुड़े शिक्षक और कलाकार युवाओं का ऑडिशन लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी केवल पहाड़ी और हिंदी गीतों पर ही प्रस्तुतियां दे पाएंगे। वक्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। 15 मई के बाद रामपुर में चार दिन तक वॉयस ऑफ माउंटेन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें उपरोक्त क्षेत्रों से चयनित होकर आए करीब 200 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में किन्नौर के जाने माने संगीतकार सुरेंद्र नेगी, गीतकार केदार नेगी समेत गीत-संगीत के क्षेत्र में नाम कमा चुके कलाकार बतौर जज अपनी भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं के साथ टॉप टेन में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ताशू रिकॉडर्स के बैनर तले गायकी का मौका दिया जाएगा। उन्होंने चारों जिले के युवाओं खासकर गीत-संगीत में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों से ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेकर इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed