फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shuttledhar and Moksha Boys Matreval enter next round

Rampur Bushahar News: शटलधार और मोक्ष बॉयज मतरेवल ने अगले दौर में किया प्रवेश

Thu, 19 Feb 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को मिलेगी 1.21 लाख नकद राशि और ट्रॉफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यू नोगली में युवक मंडल मतरेवल की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जा रही है। वीरवार को पहला मुकाबला गुरु द्रोण शटलधार और सुधार फाउंडेशन के बीच हुआ। सुधार फाउंडेशन ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 53 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी शटलधार की टीम ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 2.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया। शटलधार टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। दूसरा मैच मोक्ष बॉयज मतरेवल और ईसीसी बाड़ा की टीम के मध्य खेला गया। मोक्ष बॉयज मतरेवल ने पहले खेलते हुए सात ओवर में 81 रन बनाए। बाड़ा की टीम छह विकेट खोकर 65 रन पर ढेर हो गई। मतरेवल ने 15 रन से मुकाबला जीता और अगले दौर में प्रवेश किया। युवक मंडल के अध्यक्ष ईश्वर मेहता ने कहा कि विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 61 हजार की राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article