फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat Purana begins with a water journey in Batala

Rampur Bushahar News: बटाला में जलयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत पुराण शुरू

Mon, 09 Feb 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Purana begins with a water journey in Batala
आनी के बटाला में श्रीमद भागवत कथा का जलयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ। स्रोत : संवाद
आनी (कुल्लू)। आनी के बटाला गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का जलयात्रा के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर जलयात्रा में भाग लिया। यात्रा के समय मंगल गीत गाकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण बना। ग्रामीणों ने पूर्वाह्न 11:00 बजे श्रीमद्भागवत पुराण का विधिवत स्वागत किया गया। कथा के पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन शिमला के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को कथा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण मोक्ष प्रदान करने वाला और सभी जीवों के कल्याण का मार्ग दिखाने वाला महान ग्रंथ है। भागवत पुराण सभी प्राणियों को समान भाव से देखने की शिक्षा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। आयोजक भैयाराम शर्मा और तावे राम शर्मा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चलेगी। कथा सुनने के बाद शाम 4 :00 बजे से 5:00 बजे तक प्रसाद के रूप में भंडारे की व्यवस्था की गई है। 14 फरवरी को शाम 4:30 बजे ठाकुर मुरलीधर का आगमन होगा, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन 15 फरवरी तक चलेग। 15 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इस मौके पर मुरलीधर के कारदार और पुरोहित रामानंद शर्मा, रणवीर शर्मा, मोहर दास, भीमा नंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, बेली राम शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, घनश्याम, पन्ना लाल, नेक राम, चुनी लाल, मंगत राम और हरि नंद शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article