Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat Mahapuran Katha begins at Paneu Nag Temple with Jal Yatra

Rampur Bushahar News: जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू

Thu, 12 Nov 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Mahapuran Katha begins at Paneu Nag Temple with Jal Yatra
जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभसैकड़ों सुहाग
महिलाओं ने जलयात्रा में लिया भाग, विधायक लोकेंद्र कुमार ने 51 हजार तो अमर ठाकुर ने भेंट किए 31 हजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पनेऊ नाग मंदिर में वीरवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। पनेऊई नाग के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथा के प्रथम दिन क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर शीश नवाया, जबकि सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में जलयात्रा निकाली। कथा के शुभारंभ अवसर पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक लोकेंद्र कुमार ने धार्मिक आयोजन के लिए 51 हजार रुपये तथा अमर ठाकुर ने 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस धार्मिक अनुष्ठान की शुभकामनाएं दीं। चित्रकूट धाम से पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य श्री जनार्दनाचार्य जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का माहात्म्य बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण मनुष्य को मोक्ष का मार्ग दिखाने वाला महान ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि संसार में जीव का जन्म और मृत्यु निश्चित है, लेकिन इस भौतिक जगत में रहते हुए जीवात्मा का वास्तविक कल्याण श्रीमद्भागवत के श्रवण, मनन और भक्ति से संभव है। उन्होंने राजा परीक्षित की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए भागवत के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर ईश्वर भक्ति, सद्कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। आगामी सात दिनों तक यहां श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभसैकड़ों सुहाग

जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभसैकड़ों सुहाग

जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभसैकड़ों सुहाग

जलयात्रा के साथ पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभसैकड़ों सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article