{"_id":"6a197933b31e9de814006160","slug":"shrimad-bhagwat-katha-will-start-from-june-3-in-satyanarayan-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-161248-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सत्यनारायण मंदिर में 3 जून से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सत्यनारायण मंदिर में 3 जून से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन
कलश यात्रा से होगा आगाज और रोजाना होंगे कथा प्रवचन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 3 जून से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी और 9 जून को कथा का समापन होगा। कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। वहीं, रोजाना कथा प्रवचन होंगे। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर के सचिव विनय शर्मा ने कहा कि 3 से 9 जून तक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। 3 जून को पुराण स्वागत किया जाएगा और कलश यात्रा होगी। नित्य प्रति कथा प्रवचन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सुनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महंत स्वामी संगम भारती महाराज कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़ कर भाग लें और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।