{"_id":"67b322e279ee0ddd91090f5b","slug":"shri-thakur-satyanarayan-temple-trust-organized-eye-check-up-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129995-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 106 लोगों की आंखों का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 106 लोगों की आंखों का सफल ऑपरेशन
विज्ञापन
सत्यनारायण मंदिर न्यास में नेत्र जांच शिविर में ऑपरेशन करने के बाद जांच करता चिकित्सक। संवांद
श्रीठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास ने लगाया नेत्र जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्रीठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर ने निशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर लगाया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की आंखों के सफल ऑपरेशन हुए। तीन दिनों तक चले नेत्र जांच शिविर में 120 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसमें 106 लोगों की आंखों का ऑपरेशन सफल रहा। जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, उनके ऑपरेशन रामपुर के खनेरी अस्पताल में किए गए। ऑपरेशन रोटरी आई फाउंडेशन अस्पताल मारांडा, पालमपुर से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किए। चिकित्सकों ने सुबह के समय मरीजों की आंखों की पट्टियां खोलीं और उनकी दृष्टि की स्थिति की जांच की। मरीजों को आंखों की सुरक्षा के लिए काले चश्मे भी प्रदान किए गए। चिकित्सकों ने निर्देश दिए कि ऑपरेशन के बाद कुछ दिन तक आंखों की विशेष देखभाल करें और अनावश्यक रूप से हाथ न लगाएं। मरीजों को घर पर उपयोग के लिए आवश्यक दवाइयां दी गईं और उनके प्रयोग की विधि को समझाया गया। न्यास के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सोनी और महासचिव विनय शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के उन लोगों की मदद करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं। भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। समापन समारोह में मारांडा से आई चिकित्सकों की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिए गए। इस शिविर में 12 लोगों की टीम में डॉ. रोहित, डाॅ. आशीष गुप्ता सहित सहयोगी शामिल रहे। इस शिविर नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर में न्यास के पदाधिकारी, आरएसएस के कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, एकल अभियान सहित 50 स्वयंसेवकों ने शिविर में सहयोग दिया।