फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shri Gopal Krishna Gaushala, Theog and Akhil Bharatiya Brahmin Sabha, Himachal Pradesh

Rampur Bushahar News: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shri Gopal Krishna Gaushala, Theog and Akhil Bharatiya Brahmin Sabha, Himachal Pradesh
ठियोग में आयोजित श्रीमदभागवत कथा का अनुश्रवण करते लोग। संवाद
कथा वाचक ने दिया पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। श्री गोपाल कृष्ण गोशाला ठियोग एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित श्री गोसेवा धर्म जागरण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक नेहरू मैदान में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। कथा का वाचन प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. महेश व्यास ने किया। कथा में ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कथा दोपहर 12:30 बजे आरंभ हुई, जो शाम चार बजे तक चली। इसके उपरांत आरती का आयोजन किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक डॉ. महेश व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्हें वर्तमान सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और वनों की सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि जब तक पेड़ सुरक्षित रहेंगे, तब तक मानवता को स्वच्छ वायु और शुद्ध जल मिलता रहेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। आयोजकों के अनुसार महायज्ञ एवं कथा का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ होगा। पूर्णाहुति कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से पूर्णाहुति कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, समाजसेवी देवकांत प्रकाश खांची, विवेक थापर, अनिल ग्रोवर, कपिल शर्मा, रवींद्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article