फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shop keepar election

दीपक बने रामपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Wed, 16 Sep 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दो माह बाद आखिर व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से दीपक सूद को रामपुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुन लिया। संवैधानिक तरीके से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया न होने पर चल रहा विवाद अब थम गया है। रामपुर व्यापार मंडल ने नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए रामपुर में व्यापारियों के लिए एक माह से सदस्यता अभियान चलाने के बाद चुनाव कमेटी का गठन किया। इसमें तीन सरकारी सेवानिवृत्त अधिकारियों को चुनाव करवाने का कार्यभार सौंपा गया था, जिनकी देखरेख में व्यापार मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों ने संवैधानिक तरीके से व्यापार मंडल रामपुर का चुनाव करवाने के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया था, लेकिन रामपुर व्यापार मंडल के सदस्यों ने सर्वसहमति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। इसमें दीपक सूद को अध्यक्ष, निशु बंसल को उपाध्यक्ष, मनोज सोनी को सचिव, पंकज शर्मा को संयुक्त सचिव, जबकि पुनीत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। व्यापार मंडल रामपुर के पूर्व अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक सूद ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के व्यापारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जल्द कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव में कुल 16 सदस्यों ने फॉर्म खरीदे, जिसमें 13 सदस्यों ने नामांकन भरा। इसमें चुनाव कमेटी के प्रभारी मोहन लाल गुप्ता और रवि भूषण गुप्ता ने अनुभव का परिचय देकर निष्पक्ष संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को निभाते हुए अध्यक्ष और अन्य कार्यकारिणी का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर सुनील बस्सी, संजय बंसल, पवन बंसल, जय भगवान बंसल, सतीश, अग्रवाल, राहुल सूद, रोहित सूद, बालमुकुंद शर्मा, आयुष शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, अजय कपूर, सराफत अली, यूनुस मोहम्मद, प्रमोद गोयल, रमेश कुमार, देविंद्र, प्रदीप नेगी, यशपाल शर्मा, राजन अरोड़ा, योगिंद्र पाल ने भी सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed