{"_id":"5d2b5d768ebc3e6ce2129e33","slug":"shiv-yatra-rampur-hp-news-sml3004253184","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाया फांचा इस वर्ष भी श्रीखंड यात्रा पर लगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाया फांचा इस वर्ष भी श्रीखंड यात्रा पर लगी पाबंदी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। वर्षों से किन्नौर, ज्यूरी और सराहन क्षेत्र से वाया फांचा श्रीखंड जाने वाले शिवभक्तों को इस वर्ष भी निराशा ही हाथ लगेगी। सरकार और प्रशासन की मंजूरी न मिलने के कारण इस यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
हालांकि प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद यहां से यात्री श्रीखंड की यात्रा के लिए निकल रहे हैं। जान जोखिम में डालकर सैकड़ों श्रद्धालु हर वर्ष श्रीखंड महादेव की यात्रा पर रवाना होते हैं। कम समय में श्रीखंड पहुंचने वाला ज्यूरी वाया फांचा मार्ग काफी खतरनाक है, जिस पर यात्रा करना हादसों भरा बना रहता है।
ज्यूरी के उन्नू महादेव से श्रीखंड के लिए जाने वाली पवित्र छड़ी यात्रा इस वर्ष भी नहीं जा पाएगी। रास्ते की हालत न सुधरने और प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के चलते इस वर्ष भी यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। बीते करीब 15 साल से श्रद्धालु देश के हर कोनेे से ज्यूरी उन्नू महादेव एकत्रित होकर श्रीखंड के लिए जाने वाली छड़ी यात्रा का हिस्सा बनते हैं, लेकिन चार वर्षों से इस यात्रा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। प्रदेश सरकार और प्रशासन से सहयोग न मिलने के कारण ज्यूरी, फांचा से श्रीखंड यात्रा शुरू नहीं हो पा रही है। उन्नू महादेव से श्रीखंड महादेव की दूरी काफी कम है, वहीं इस मार्ग पर काफी रमणीय स्थल भी हैं। वाया बागीपुल मार्ग की तरह यहां भी कई दार्शनिक स्थल हैं, जिन्हें देखकर हर शिवभक्त काफी हर्ष महसूस करता है। प्रशासनिक रोक होने के बावजूद भी क्षेत्र के लोग इस यात्रा पर जान जोखिम में डाल कर जा रहे हैं, जिन पर रोक लगाना प्रशासन और पुलिस के लिए मुश्किल बना हुआ है। हालांकि प्रशासन ने इस वर्ष जगह जगह पर नोटिस लगाकर यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के खेमराज नेगी, संजीव, सुधीर, राधाकृष्ण, राकेश चौहान, जगत वर्मा, लवली चौहान, यशवंत शर्मा, हेमराज, उत्तम कायथ, संदेश चौहान, रिप्पन चौहान, टेकचंद, मान सिंह, चरण सिंह, जनार्दन सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से ज्यूरी वाया फांचा मार्ग को सही कर कर श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रशासनिक रूप से ज्यूरी वाया फांचा श्रीखंड यात्रा पर रोक लगाई गई है। यात्री इस मार्ग से श्रीखंड न जाएं इसके लिए जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे। यात्रा के शुरुआती दौर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जवानों की मदद ली जाएगी। उन्होंने यात्रियों से इस मार्ग से न होकर वाया बागीपुल जाओं होते हुए श्रीखंड यात्रा पर जाने की अपील की है।