{"_id":"66ae1f9e7bd9859ca10795fe","slug":"shiv-mahapuran-will-start-from-monday-in-mahasu-peak-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-119666-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महासू पीक में सोमवार से शुरू होगा शिव महापुराण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महासू पीक में सोमवार से शुरू होगा शिव महापुराण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। कुफरी और फागू के बीच स्थित पर्यटक स्थल महासू पीक में 11 दिवसीय शिव महापुराण महायज्ञ सोमवार से शुरू हो रहा है। तीन पंचायतों मझार, मखड़ोल और शटेयां के प्रसिद्ध देवता नाग महाराज के कलेनों की ओर से आयोजित इस महायज्ञ में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
महासू में देवता नाग का देउरा है और साल में एक दिन नाग पंचमी के दिन यहां देवता आते हैं और यहां जागरण होता है। शिमला आने वाले पर्यटकों में भी महासू पीक काफी प्रसिद्ध है। कुफरी के चीनी बंगला से पर्यटक घोड़ों पर यहां पहुंचते हैं। यहां स्थित नाग देवता के देउरे के दर्शन भी किए जाते हैं, जो साल में एक बार देवता के अपने चेयड़़ स्थित मूल मंदिर से आने पर ही खुलता है। तीनों पंचायतों के लोग इस महायज्ञ की तैयारी में जुटे हुए हैं।