{"_id":"6a01abf1623c30f62f001342","slug":"shimla-police-raid-hotel-young-man-and-woman-arrested-with-chitta-two-others-arrested-with-64-grams-chitta-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla: पुलिस ने होटल में दबिश दी, युवक-युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार; 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पुलिस ने होटल में दबिश दी, युवक-युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार; 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो और गिरफ्तार
Mon, 11 May 2026 03:44 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 03:44 PM IST
सार
जिला शिमला में दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक और युवती से तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है जबकि दो युवकों से 64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ठियोग थाना पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर तीन ग्राम चिट्टा के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम को पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि शाली बाजार स्थित एक निजी होटल में ठहरे युवक और युवती के पास मादक पदार्थ है। पुलिस ने उस होटल में दबिश दी। होटल प्रबंधक से उन युवक और युवती के कमरे का पता किया। तलाशी लेने पर तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जोगेंद्र वेकटा उर्फ दादा निवासी सरोग तहसील ठियोग और युवती फागू की निवासी है। दोनों के खिलाफ थाना ठियोग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जिला शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नकेल कस रहे पुलिस अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस थाना पश्चिम शिमला की टीम ने 10 मई 2026 को तारादेवी-टुटू बाईफरकेशन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका। तलाशी में 64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। साथ ही कार से नकद राशि भी जब्त की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शोघी की ओर से दो व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला आ रहे हैं, जिसे वे यहां स्थानीय युवाओं को बेचने वाले थे। सूचना पर स्पेशल सेल शिमला की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोक लिया। आरोपियों की
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत थाना पश्चिम शिमला में अभियोग संख्या 83/2026 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को सोमवार को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से आई थी और इसका नेटवर्क क्या है। पुलिस ने अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।

- पहचान कर्ण (35 वर्ष), निवासी कलस्टन, शिमला
- कर्ण वर्मा (30 वर्ष), निवासी ठियोग, जिला शिमला